कोट का जवान पंचतत्त्व में विलीन

By: Sep 27th, 2017 12:15 am

राजकीय सम्मान के साथ महेंद्र को दी अंतिम विदाई

newsटीहरा – उपतहसील टीहरा के गांव कोट के आईटीबीपी जवान महेंद्र सिंह की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।  48 वर्षीय महेंद्र सिंह दसवीं पास करने के बाद 1989 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। आजकल वह सिक्किम में तैनात थे।  जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह वहां बीमार हो गए, उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। स्थिति ठीक न होने पर उन्हें वहां अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां  उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे मां-बाप, पत्नी, तीन बेटियां व एक बेटा छोड़ गए हैं। पैतृक गांव के श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार टीहरा अमित कुमार, डीएसपी सरकाघाट कर्ण सिंह गुलेरिया सहित अनेक लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसएचओ भारत भूषण के नेतृत्व में पुलिस की टुकड़ी और आईटीबीपी से 13वीं बटालियन के इंस्पेक्टर शशि भूषण सहित 9 जवानों ने हवा में फायर कर जवान को अंतिम सलामी दी।  इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने लाड़ले को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App