खान त्रिमूर्ति को टक्कर

By: Sep 30th, 2017 12:05 am

NEWSबालीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एकमात्र ऐसे नवोदित अभिनेता हैं, जो सही मायनों में खान त्रिमूर्ति को टक्कर दे रहे हैं। मुंबई में 28 सितंबर, 1982 को जन्मे रणबीर कपूर को अभिनय की कला विरासत में मिली। रणबीर ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘सांवरिया’ से की। इसी फिल्म से अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर ने भी शुरुआत की थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘सांवरिया’ यूं तो टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी, लेकिन रणबीर का अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया। इस फिल्म के लिए रणबीर फिल्म फेयर के डेब्यू पुरस्कार से सम्मानित किए गए। वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म ‘वेक अप सिड’ रणबीर के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेक अप सिड’ में रणबीर कपूर ने संजीदा अभिनय किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App