खुले में न फेंकें कूड़ा-कचरा

By: Sep 8th, 2017 12:05 am

नौणी – डा. वाईएस परमार विवि नौणी में पर्यावरण को साफ-सुथरा एवं कचना रहित रखने के लिए विशेष अभियान  शुरू किया गया। इस अभियान में 1100 के लगभग अधिकारी, कर्मचारी एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व उपकुलपति डा. हरि चंद शर्मा न भाग लिया। विवि में प्रत्येक वर्ष स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई अभियान किया जाता है। एक अभियान एक सप्ताह चलता है। अभियान का मुख्य उद्देश्य विश्विद्यालय के परिसर में पर्यावरण को साफ-सुथरा एवं कचरा रहित रखना है। स्वच्छ भारत अभियान के प्रति विभिन्न श्रेणी के अधिकारियों, कर्मचारियों व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जागरूक करना है। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. हरिचंद शर्मा ने  कहा कि गाजर घास जिसे पारर्थेनियम भी कहा जाता  है इसके संपर्क में आने से हमें विभिन्न प्रकार के त्वचा रोगों का अंदेशा रहता है। इस घास को  समाप्त करने का केवल एक ही उपाय है। इसे फुल आने से पूर्व जड़ से उखाड़ कर फेंक देना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App