चंबा में बताए ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव

By: Sep 8th, 2017 12:10 am

चंबा  —  पीजी कालेज चंबा में गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के तत्त्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान और तकनीकी सूचना परिषद नई दिल्ली के सहयोग से पॉपुलर लैक्चरर सीरीज का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय पंजाब के उपकुलपति डा. आरके कोहली ने बतौैर मुख्यातिथि शिरकत की। पेट्रोलियम एवं ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय देहरादून के प्रोफेसर केएस मिश्रा विशेष अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद की वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी शुभ्र बेनर्जी ने परिषद की गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को ग्लोबल वार्मिंग, ग्लेशिर का पिघलना, पर्यावरण बदलाव, बाढ़ आना एवं किसी तरह की प्रकृतिक आपदा को लेकर जानकारी दी। इसके बाद मुख्यातिथि ने विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि पैदा करने के साथ छात्रों को इस क्षेत्र में अपना करियर चुनने को लेकर प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने सकारात्मक एवं नकारात्मक प्रभावों को लेकर भी जागरूक किया। प्रो. केएस मिश्रा ने प्राकृतिक संसधानों के दोहन के साथ उनके रखरखाब के अलावा, सौर मंडल, ग्रहों तारों के क्रिया क्लाप को लेकर जानकारी दी। इसके साथ ही सेटेलाइट, को भेजने की प्रक्रिया, मंगलयान, मंगल ग्रह, मंगल पर जीवन एवं रिमोंट सेंसरिंग विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने रडार की कार्यशैली को लेकर भी अवगत करवाया। कार्यक्रम में बाल विद्यालय चंबा, हेली हिमालयन स्कूल चंबा, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर, महर्षि दयानंद विद्यालय चंबा, डीएवी चंबा के अलावा कई स्कूल छात्र एवं अन्य लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App