जयंती नटराजन के घर सीबीआई की रेड

By: Sep 10th, 2017 12:05 am

NEWSचेन्नई — केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में पर्यावरण मंत्री रहीं जयंती नटराजन के चेन्नई स्थित परिसरों में शनिवार को छापे मारे। ब्यूरो ने श्रीमती नटराजन के खिलाफ आधिकारिक पद के दुरुपयोग और आपराधिक साजिश के मामले में धारा 120 बी के तहत बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की थी। जयंती नटराजन पर यह छापा केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान झारखंड में पर्यावरण मंजूरी देने से संबंधित है। जयंती पर पर्यावरण मंजूरी देने मामले में नियमों को ताक पर रखने का आरोप है। गौर रहे कि जयंती नटराजन यूपीए-दो सरकार के दौरान जुलाई, 2011 से दिसंबर, 2013 तक पर्यावरण मंत्री रही थीं। जयंती नटराजन करीब 30 साल तक कांग्रेस में रहीं। जनवरी, 2015 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, रांची और ओडिशा के सुंदरगढ़ में कई स्थानों पर छापेमारी की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App