जोनल अस्पताल मंडी में मिला चार माह का भ्रूण

By: Sep 14th, 2017 12:01 am

मंडी— जोनल अस्पताल मंडी में बुधवार को भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। भ्रूण तीन से चार माह का है। फोरेंसिक विशेषज्ञ के मुताबिक संभावना है कि भ्रूण मेल (लड़के) का है।  सकते में डालने वाली बात यह है कि भ्रूण अस्पताल के कैजुअल्टी गेट के ठीक बाहर मिला है। ऐसे में गर्भपात कहां करवाया गया यह सबसे बड़ा सवाल है। भ्रूण अस्पताल में कैसे पहुंचा इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेने के साथ ही गायनी वार्ड का रिकार्ड भी खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब छह बजे अस्पताल में दाखिल मरीज व उनके तीमारदार कैजुअल्टी ब्लॉक से गुजर रहे तो उनकी नजर गेट पर पड़े एक मांस के टुकड़े पर पड़ी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बताया। वहां तैनात फार्मासिस्ट ने मौके पर देखा तो वह भ्रूण था। एसपी मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App