डेंटल डाक्टरों की भर्ती के लिए 24 को टेस्ट

By: Sep 14th, 2017 12:01 am

शिमला – लोक सेवा आयोग डेंटल डाक्टरों की भर्ती के  लिए 24 सितंबर को स्क्रीनिंग टेस्ट करवा रहा है। यह टेस्ट शिमला के विभिन्न केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आयोग के सचिव संजीव पठानिया ने कहा कि यह टेस्ट दोपहर बाद 2:30 से लेकर 4:30 बजे तक करवाया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों के ई-एडमिट जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App