दशहरा…ढालपुर लागी रौणकां

By: Sep 30th, 2017 12:10 am

newsकुल्लू —  अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में भगवान रघुनाथ से भव्य देव मिलन करने के लिए जिला कुल्लू के देवी-देवता अपने हारियानों संग ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ रवाना हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से एक दिन पूर्व बंजार, आनी के देवी-देवता ढालपुर पहुंच गए हैं, वहीं सभी देवी-देवता शनिवार को रघुनाथ यात्रा शुरू होने तक ढालपुर पहुंचेंगे। बिजली महादेव, माता चौंगसना (पार्वती) शनिवार सुबह रघुनाथपुर में पहुंचेंगे। इसके बाद भगवान रघुनाथ के मंदिर में जिला के कई देवी-देवता हाजिरी भरेंगे। बता दें कि शुक्रवार को ढालपुर में पहुंचकर जिला भर के देवी-देवताओं के हारियानों ने अस्थायी शिविरों आकर तंबू डाल दिए हैं। भगवान रघुनाथ सात दिनों तक ढालपुर में अस्थायी शिविर में विराजमान होंगे। सात दिनों तक ढालपुर देवमय होगा और 230 के आसपास देवी-देवताओं के पाथ पूजा और आरती के दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन के साथ शंख-घंटी की धुने गुंजेगी। शुक्रवार को बंजार और आनी सहित ऊझी घाटी और मणिकर्ण घाटी के देवी देवालय से देवसमागम को रवाना हुए, तो देवालय सुनसान हो गए हैं।

 पुलिस-सीसीटीवी की कैद में कुल्लू

कुल्लू पुलिस छावनी में तबदील हो गया है, वहीं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से शहर के 11 सेक्टरों के अलावा बाजारों से लेकर हर जगह जवान तैनात कर रखे हैं। भुंतर स्थित जिया पुल के पास पुलिस तैनात हैं, वहीं गैमनब्रिज के पास भी पुलिस विभाग  ने रात-दिन पुलिस जवान तैनात कर दिए हैं। बजौरा में हर वाहनों की चैकिंग की जा रही है।

रथयात्रा में नहीं होंगे शृंगा ऋषि, बालूनाग

 दशहरा उत्सव में देवता बालू नाग व श्रृंगा ऋषि भाग लेंगे, लेकिन दोनों भगवान रघुनाथ की यात्रा में भाग नहीं लेंगे। यही नहीं जब दोनों देवता कुल्लू में प्रवेश करेंगे, तो दोनों देवता के साथ पुलिस भी तैनात रहेगी। रघुनाथ जी की रथ यात्रा के दौरान भी इन देवताओं के अस्थायी शिविरों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। दोनों देवता मेले के मद्देनजर लगाए गए  अस्थायी शिविरों में ही रहेंगे।

मणिकर्ण में हुई शुरुआत

देवभूमि मनाए जाने वाले दशहरा उत्सव की शुरुआत सबसे पहले मणिकर्ण में हुई थी। अयोध्या से मूर्त लाए जाने के बाद इसे पहले मणिकर्ण के मंदिर में रखा गया था। यहीं पर राजा ने अपना राजपाट रघुनाथ जी के हवाले किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App