धर्मशाला सिटी में ‘सागर रत्ना’

By: Sep 10th, 2017 12:07 am

newsधर्मशाला – प्रदेश की दूसरी राजधानी धर्मशाला में अब देश का नामी कारपोरेट रेस्तरां सागर रत्ना का रेस्तरां सिविल लाइन धर्मशाला में सोमवार को शुरू होगा।  इस रेस्तरां में मुख्य रूप से उपभोक्ताआें को साउथ इंडियन, नॉर्थ इंडियन और चाइनीज व्यंजन परोसे जाएंगे। पश्चिमी भारतीय व्यंजनों के लिए ख्याति प्राप्त सागर रत्ना अब पर्यटन नगरी धर्मशाला में भी अपनी सेवाएं देगा। प्रीडीमियस पालमपुर द्वारा धर्मशाला के सिविल में संचालित किए जा रहे रेस्तरां को सागर रत्ना चेन द्वारा निर्धारित सभी आधुनिक नियमों को पूरा किया जा रहा है। पर्यटन नगरी धर्मशाला में देश भर में पश्चिमी भारतीय व्यंजनों के लिए ख्याति प्राप्त सागर रत्ना ने अपनी सेवाएं देना आरंभ कर दी हैं। शनिवार और रविवार को  रेस्तरां में विशेष अतिथियों के सत्कार के बाद सोमवार सुबह 11 बजे से विधिवत रूप से ग्राहकों की सेवा के लिए रेस्तरां को खोल दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App