नागमढौर पहुंचे नागबिंतरू महाराज

By: Sep 1st, 2017 12:06 am

चुवाड़ी —  गुरुवार को कुठेड गांव में आराध्य देव नागमढौर का अपने भाई नागविंतरू महाराज से भव्य मिंजन हुआ। इस ऐतिहासिक पल के गवाह भक्तों का उमड़ा सैलाब बना। चंबा के दुर्गम इलाके के परैड पर्वत पर विराजमान नगाविंतरू महाराज जो गुरुवार  को नागमढौर पहुंचे। यहां पहुंचने पर हजारों भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। नागमढौर के गुर करतार सिंह ने बताया किनाग विंतरू महाराजल जी पांच दिनों तक अपने भाई के साथ रहेंगे। पांच दिनों के मिलन के बाद दोंनो नाग सालभर के लिए एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। उन्होंेने बताया कि आठवीं जातर को नाग  वितंरू महाराज वापस अपने निवास स्थान को लौट जाएंगे। नागविंतरू के कारवां का परयुंगनल, चुडाना बनेट व टिपरी से सटे गांववासियों ने माथा टेक कर अपने आप को धन्य पाया। इसके साथ ही बीच मार्ग में भी नाग वितंरू देवता का लोगों ने भव्य स्वागत किया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया।  तीसरी जातर पर हजारों नाग भाइयोंे के मिलन पर हजारों लोगों ने आशीर्वाद लिया। आठ जातर मेलों के चलते कुहेड गांव में रौनक छा गई है। नाग मंदिर में आठवीं जातर के दिन मेले का आयोजन होता है। इस दौरान नाग वितंरू के गुर कई तरह की भविष्यवाणी करते हैं।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App