प्रियंका का भाषण सबसे अच्छा

By: Sep 16th, 2017 12:05 am

चंबा  —  जवाहर लाल नेहरू नवोदय विद्यालय सरोल में पहली से 15 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन किया गया। शुक्रवार को पखवाड़े के समापन समारोह के दौरान विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई निबंध लेखन प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में वैष्णवी, दीक्षा एवं नेहा ने पहला वहीं वरिष्ठ वर्ग में अंकिता कुसुमो एवं महक शर्मा ने पहला दूसरा एवं तीसरा स्थान पाया। वहीं प्रश्नोत्तरी में  पल्लवी शिवानी प्रथम, पूर्णिमा महक दूसरे, एवं शांति रितिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। कहानी लेखन में पायल, तान्या एवं काजल ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में प्रियंका एवं दीक्षा ने पहला एवं दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान पुस्तकालय अध्यक्ष ने पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई। जिसमें बच्चों ने वहां पर मौजूद पुस्तकों की समीक्षा भी की। प्रतियोगिता के अंत में पहला दूसरा एवं तीसरा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को स्कूल प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।  अपने संबोधन में हिंदी के महत्त्व के साथ छात्रों को हिंदी में हर कार्य करने के  लिए प्रेरित किया। हिंदी में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों एवं छात्रों  को बधाई दी। इस मौके पर प्रताप सिंह, रोहित कश्मीरी, अर्चना, अरुण, अशोक, जोगिंंद्र रामपाल, भूषण सहित सभी जेएनवी स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App