बांग्लादेश भाग रहे हैं हजारों

By: Sep 2nd, 2017 12:02 am

म्यांमार हिंसा का रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हिंदू परिवारों पर भी

ढाका— म्यांमार के रख़ाइन प्रांत में जारी हिंसा की वजह से हजारों लोग अपना घर छोड़कर भाग रहे हैं। म्यांमार में अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हिंदू परिवार भी बांग्लादेश सीमा की ओर भागने को मजबूर हैं। बौद्ध बहुल म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर कई तरह के प्रतिबंध हैं। यहां कई सालों से रोहिंग्या और बौद्धों के बीच संघर्ष चल रहा है। हजारों रोहिंग्या जान बचाकर बांग्लादेश भाग चुके हैं। रोहिंग्या लोग म्यांमार सरकार पर नस्लीय हिंसा का आरोप लगाते रहे हैं। म्यांमार में जारी हिंसा की वजह से 400 से ज्यादा हिंदू भी अपना घर छोड़ चुके हैं। इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा है। कई लोगों की हत्या की गई है, जबकि बहुत से घरों में आग लगा दी गई है।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App