बाबाओं के खिलाफ कड़े कानून की मांग

By: Sep 2nd, 2017 12:02 am

पंचकूला   —  हिंदू तख्त के धर्माधीश एवं मां कामख्या देवी के पीठाधीश जगत गुरू पंचानंद गिरिजी महाराज ने शुक्रवार को पंचकूला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे समाज के लिए बहुत शर्मनाक बात है कि जो काम राजनीतिक दलों को करना चाहिए था वो काम भारत देश की न्याय प्रणाली ने किया। उन्होंने राम रहीम प्रकरण को सामने रखते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों से धर्म के नाम पर आस्था रखते हुए करोड़ों लोगों ने राम रहीम को अपना सबकुछ माना, लेकिन भारत देश की राजनीति, इंटेलिजेंस ब्यूरो आदि सभी कार्य प्रणाली राम रहीम की सच्चाई सामने नहीं ला पाई, लेकिन राम रहीम के आश्रम में दो साध्वियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उसकी सच्चाई जग जाहिर की। हिंदू तख्त ऐसे लोगों के खिलाफ  है। हिंदू तख्त चाहता है कि धर्म और भारत की संस्कृति के नाम पर संविधान में एक ऐसा कानून बने, जिसके तहत लोगों की भावनाओं को आस्था के प्रति मद्देनजर रखते हुए अखाड़ों से जुड़े संतों एवं सन्यासियों को ही धर्म का प्रचारक माना जाए और लोगों को गुमराह कर रहे ऐसे बाबाओं के खिलाफ  एक कानून बने, जिसके तहत भारत देश की अवाम को धर्म एवं संस्कृति के नाम पर ठगने वाले  बाबाओं के खिलाफ  कार्रवाई हो।

विवाह प्रस्ताव की तलाश कर रहे हैं ? भारत मैट्रीमोनी में निःशुल्क रजिस्टर करें !


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App