बिटिया को न्याय दिलाने सड़कों पर भाजयुमो

By: Sep 3rd, 2017 12:05 am

राजगढ़ – पच्छाद भाजपा युवा मोर्चा ने कोटखाई बिटिया प्रकरण को लेकर राजगढ़ में आक्रोश रैली का आयोजन किया और रोष स्वरूप मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला भी फूंका गया। रैली में पच्छाद भाजपा विधायक सुरेश कश्यप, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, पृथ्वी राज, जगत सिंह आदि  वरिष्ठ सदस्य तथा पच्छाद युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण चौहान तथा मीडिया प्रभारी पियुष दस्सन भी शामिल हुए। रैली का आयोजन लोक निर्माण विश्राम गृह से लेकर बस स्टैंड तक किया गया और वहां मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि कोटखाई प्रकरण को लेकर सरकार द्वारा गठित एसआईटी सीबीआई की गिरफ्त में है और प्रदेश के इतिहास में पहली बार आईजी रैंक का पुलिस अधिकारी गिरफ्तार किया गया है। पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जो बेल पर चल रहे हैं ने प्रदेश को शर्मसार किया है और अब रही सही कसर इस प्रकरण ने पूरी कर दी है। पुलिस कस्टडी में ही आरोपी की मृत्यु से आम आदमी का कानून से विश्वास उठ चुका है। जघन्य अपराध की जांच के लिए गठित एसआईटी को गिरफ्तार कर लेना कोर्ठ आम घटना नहीं है और इसके लिए पूरी तरह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। विधायक ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को उखाड़ फेंकने के लिए तत्पर है और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रदेश में फिर से सुशासन की स्थापना की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App