बेटी जागरूकता शिविर में बांटा ज्ञान

By: Sep 21st, 2017 12:01 am

कार्यक्रम में केक काट कर मनाया 12 लड़कियों का जन्मदिन

नीलकंठ —  महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नीलकंठ हाई स्कूल में  जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्कल  सुपरवाइजर चंद्र लेखा ने की वही कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी  परवीन  छाबड़ा ने मुख्यातिथि और ब्रांडअंबेसडर सुमन ने विशेष अतिथि  के तोर पर शिरकत की कार्यक्रम के दौरान विभिन प्रतियोगिताएं मेहँदी, प्रश्नोत्तरी, डांस, कविता, भाषण में सबला लड़कियों महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया कार्यक्रम में 12 लड़कियों का केक काट कर जन्मोत्सव मनाया गया मुख्यातिथि परवीन छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस  क्षेत्र  में सामाजिक कार्यकर्त्ता को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का  ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है साथ ही एक कमेटी का गठन किया गया है जो हर छह माह में  इस क्षेत्र के लिंगानुपात सुधार का जायजा लेगी। कमेटी में आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, स्कूली छात्राएं कमेटी की सदस्य होंगी  कार्यक्रम में महिलाओं को को सम्मानित किया गया,


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App