भोरंज में आवारा पशु करवा रहे एक्सीडेंट

By: Sep 28th, 2017 12:05 am

भोरंज —  उपमंडल भोरंज के विभिन्न कस्बों व नेशनल हाई-वे ऊना-नेरचौक व इसके आसपास के क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की बढ़ती तादाद से लोग परेशान हैं। नेशनल हाई-वे की मुख्य सड़क पर लावारिस पशु घूमते रहते हैं, जो कि आम लोगों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। खासतौर पर वाहन चालकों के लिए ये पशु मुख्य मार्ग पर दुर्घटना का कारण भी बनते हैं। लावारिस पशुओं से आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कभी राहगीर, तो कभी दोपहिया वाहन चालक इनकी चपेट में आ जाते हैं। बावजूद इसके सरकार इस पर कोई कदम नहीं उठा पाती है। लोगों का कहना है कि हम अपना दुखड़ा किसे सुनाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App