मनाली में पकड़ा विदेशी सेक्स रैकेट

By: Sep 29th, 2017 12:06 am

तंजानिया की महिला के साथ स्थानीय होटल का मैनेजर गिरफ्तार

newsमनाली — मनाली पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में पहली बार विदेशी महिला को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक 26 वर्षीय विदेशी महिला बैट्रिस संडे और मनाली के एक होटल के मैनेजर, जो कि मंडी का निवासी है, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो विदेशी लड़कियों को भी रेस्क्यू किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मनाली में विदेशी महिला देह व्यापार का कारोबार चला रही है। पुलिस बड़े दिनों से उसकी धरपकड़ की कोशिश में थी और गुरुवार को उसे सफलता मिल गई। इन विदेशी महिलाओं की संदिग्ध हालत में घूमने की चर्चा लंबे समय से शहर में चल रही थी, लेकिन पुलिस प्रयास करने के बावजूद इन तक नहीं पहुंच पा रही थी। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि मनाली थाना प्रभारी केडी शर्मा बुधवार शाम गश्त पर निकले थे। उन्हें सूचना मिली कि होटल में देह व्यापार को धंधा चल रहा है। थाना प्रभारी ने पुलिस अधिकारियों को विश्वास में लेकर छापामारी की और देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई विदेशी महिला बैट्रिस संडे तंजानिया की मूल निवासी है। उसके साथ गिरफ्तार होटल मैनेजर मंजिश कुमार कटोच पुत्र बलबीर जोगिंद्रनगर का रहने वाला है। रेस्क्यू की गई विदेशी लड़कियों में टैटू शकीना यूगांडा की और सलाह मिलनजी तेंजानिया की मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस इस तरह के अभियान को आगे भी अंजाम देकर अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App