महिला अधिकारों के लिए सीएम के द्वार

By: Sep 26th, 2017 12:01 am

शिमला — महिला अधिकारों व समान पारदर्शी शासन और सबकी न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर प्रदेश की महिलाओं ने राज्य व जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें सतत विकास लक्ष्य 2030 के तहत प्रदेश के 16 लक्ष्यों को पूरा करने की मांग की गई। शिमला में सूत्र संस्था के कार्यक्रम संचालक शांति स्वरूप ने कहा कि एसडीजी 2030 के अनुसार प्रदेश में 16 लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कार्य करेगी। इसके लिए सूत्र संस्था राज्य योजना बोर्ड के सहयोग से प्रदेश के सात जिलों के 21 विकास खंडों की 500 ग्राम पंचायतों, युवक मंडलों, महिला मंडलों, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों, स्वयं सहायता समूहों, कन्या बचाव समितियों और एकल महिलाओं को कार्यशालाओं के माध्यम से इस बारे में जागरूक करेगी। उन्होंने बताया कि सतत विकास 2030 का मुख्य उद्देश्य आगामी 15 वर्षों में गरीबी व भूख समाप्ति, लिंग समानता पारदर्शी शासन और सबकी न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने के अलावा सभी को सम्मानित जीवन का अवसर देना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App