यमुना किनारे जल्द सैर करेंगे पांवटावासी

By: Sep 19th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब  –  सुबह-सुबह यमुना नदी के किनारे सैर का पांवटावासी जल्द लाभ लेंगे। पांवटा का महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट यमुना पथ अपने निर्माण के अंतिम चरणों में है। इस पर नगर परिषद के 80 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है। पांवटावासी अब जल्दी ही भीड़-भाड़ से दूर यमुना तट के किनारे-किनारे सैर-सपाटा कर प्रकृति के खूबसूरत नजारे के साथ साथ सुबह व शाम की सैर का आंनद उठा सकेंगे। जानकारी के मुताबिक यमुना किनारे खूबसूरत यमुना पथ का निर्माण कार्य अगले कुछ दिनों में पूरा होने वाला है। पांवटावासियों का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। जो जल्द पूरा होने वाला है। यमुना के किनारे-किनारे बन रहे इस यमुना पथ पर सुंदर टाइल्स लग रही है। इसके अलावा किनारों पर बैठने व विश्राम करने के लिए बैंच भी तैयार किए गए है। गौर हो कि इस पथ के निर्माण के लिए नगर परिषद ने 80 लाख रुपए लोक निर्माण विभाग को दिया। उधर, इस बारे में नगर परिषद की अध्यक्ष कृष्णा धीमान व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि यमुना पथ के लिए नगर परिषद की ओर से बजट का प्रावधान किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App