योगी-मौर्य ने लोकसभा सदस्यता से दिए इस्तीफा

By: Sep 22nd, 2017 12:02 am

नई दिल्ली — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा की सदस्यता से गुरुवार को त्यागपत्र दे दिया। दोनों नेताओं ने यहां पूर्वाह्न लोकसभा सचिवालय में सचिव डा. डी. भल्ला को त्यागपत्र सौंपे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने इंदौर में मौजूद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से फोन पर बात की। श्रीमती महाजन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वह संसद के सदस्य नहीं रहेंगे इसका उन्हें दुख रहेगा लेकिन बड़े राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके लिए वह उन्हें शुभकामनाएं देती हैं। योगी आदित्यनाथ एवं श्री मौर्य उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App