राजधानी में खूब उड़ा गुलाल

By: Sep 4th, 2017 12:10 am

newsशिमला —  राजधानी शिमला में भगवान गणपति की मूर्ति स्थापना कर सजाए गए दो पंडालों में से एक पंडाल से भगवान गणपति की विदाई रविवार को हुई। श्री गणपति सेवा मंडल की ओर से अनाज मंडी स्थित पंडाल में स्थापित की गई छह गणपति मूर्तियों का धूमधाम से विसर्जन किया गया। मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाने से पहले भव्य शोभा यात्रा शहर में निकाली गई। बैंडबाजे के साथ भव्यशोभा यात्रा अनाज मंडी से गंज, कोर्ट रोड़ होते हुए लिफ्ट तक निकाली गई। इस यात्रा में शहर के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शोभायात्रा में भक्तों ने गणपति बप्पा मोरेया, मंगल मूर्ति मोरेया के जयघोष लगाते हुए माहौल को भक्तिमय किया। इधर, श्री सिद्धि विनायक सेवा मंडल की ओर से चल रहे श्री गणेश महोत्सव के अवसर पर एमसी कांप्लेक्स में दिन भर भजन-कीर्तनों का दौर चलता रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App