राजपुरा स्कूल में शिक्षकों को सम्मान

By: Sep 6th, 2017 12:05 am

बीबीएन,नालागढ़ —  नालागढ़ उपमंडल के सीसे स्कूल राजपुरा के अध्यापकों को श्रीकृष्ण नेहरू युवक मंडल रंगूवाल व महिला मंडल रंगूवाल के सौजन्य से सीसे स्कूल व प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला मंडल प्रधान सुलोचना देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। युवक मंडल के प्रधान सुदेश ठाकुर ने कहा कि स्कूल के अध्यापकों प्रवक्ता अंजना कुमारी, ज्योत्सना शर्मा, प्रिया वंदना, लोकेश कुमार, आरपी रेणुबाला, टीजीटी अश्वनी कुमार, मोनिका गुप्ता, विजय लक्ष्मी, अर्चना कुमारी, वंदना, सीमा, अनीता गर्ग, आशा रानी, प्रभा आर्य को स मानित किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल के प्रिंसीपल अदित कंसल को राज्यपाल द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया है, जो कि क्षेत्र के लिए बहुत ही खुशी की बात है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App