राजीव महर्षि आज संभालेंगे कैग की कुर्सी

By: Sep 25th, 2017 12:04 am

नई दिल्ली — पूर्व गृह सचिव राजीव महर्षि सोमवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) का पदभार संभालेंगे। वह शशिकांत शर्मा का स्थान लेंगे। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि महर्षि (62) को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सरकार ने महर्षि की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राजस्थान कैडर के 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी महर्षि का दो साल का गृह सचिव का तय कार्यकाल पिछले महीने पूरा हुआ था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App