राधे मां को राहत नहीं

By: Sep 10th, 2017 12:02 am

मुंबई – विवादित धर्मगुरु राधे मां को मुंबई के बोरीवाली अदालत से शनिवार को राहत नहीं मिली। राधे मां ने अपने ऊपर चल रहे घरेलू हिंसा के एक मामले से अपना नाम हटाने के लिए अदालत में अर्जी दी थी, लेकिन अदालत ने मामले से उनका नाम हटाने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि वर्ष 2015 में एक 32 वर्षीय महिला ने अपने ससुराल के लोगों और राधे मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि राधे मां ने उसके ससुराल वालों को उसे परेशान करने के लिए उकसाया था…


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App