लेफ्टिनेंट फैयाज का हत्यारा मार गिराया

By: Sep 3rd, 2017 12:02 am

श्रीनगर — कुलगाम में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तोएबा के आतंकी इशफाक पड्डेर को ढेर कर दिया। यह आतंकी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज की हत्या में भी शामिल था। सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को इसे मार गिराया गया। लश्कर-ए-तोएबा के इस आतंकी को दबोचने के लिए 62 राष्ट्रीय राइफल्स और एसओजी ने अभियान चलाया था। इशफाक के मारे जाने के बाद सुरक्षाबल उसके सहयोगियों की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि 10 मई को शोपियां के हरमन में शहीद लेफ्टिनेंट उमर फैयाज का शव मिला था। वह अपने कजन की शादी में शामिल होने के लिए गए थे, वहीं आतंकियों ने उन्हें मार दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया था कि नकाब पहने दो लोगों ने फैयाज को अपने साथ चलने को कहा था। फयाज को नजदीक से सिर, पेट और सीने में गोली मारी गई थी। आतंकियों के गोली मारने से पहले फैयाज ने प्रतिरोध भी किया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App