वरुण 57 साल के जवान

By: Sep 22nd, 2017 12:04 am

बालीवुड के दबंग स्टार सलमान खान वरुण धवन को 57 साल का जवान अभिनेता मानते हैं। सलमान खान की फिल्म जुड़वा के नए वर्जन जुड़वा-2 में वरुण धवन ने लीड रोल निभाया है। ‘जुड़वा-2’ में सलमान खान का गेस्ट अपीयरेंस है। सलमान खान ने वरुण धवन की सराहना करते हुए उन्हें 57 साल का जवान अभिनेता करार दिया है। सलमान ने मजाक में कहा कि वह एक अच्छा अभिनेता है और उतना ही अच्छा लड़का भी है। सलमान खान ने कहा , ॑वरुण धवन का व्यक्तित्व बचपन से लेकर 16-17 साल के लड़के का और अब 57 का हो गया है, लेकिन उसके स्वभाव में बिलकुल भी बदलाव नहीं आया है। वह आज भी सबको सम्मान देने वाला लड़का है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App