शक्ति प्रदर्शन ने बेपर्दा की कांग्रेस की गुटबाजी

By: Sep 11th, 2017 12:05 am

चंबा —  भटियात उपमंडल के बकलोह कस्बे के 2/4 बाजार के युवाओं ने एक सकारात्मक पहल करते हुए एक माह से बंद मार्ग को श्रमदान के जरिए खोलकर एक मिसाल कायम की है। रविवार को 2/4 के युवाओं ने मार्ग के इस हिस्से की मुरम्मत कर लोगों व वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाया है। जानकारी के अनुसार पिछले एक माह से भूस्ख्लन के कारण बंद संपर्क मार्ग पर यातयात बहाली को लेकर एमईएस की ओर से कोई प्रभावी कदम न उठाए जाने पर लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा था। हालांकि बंद मार्ग को खोलने के लिए लोग एमईएस से पत्राचार भी कर चुके हैं। मार्ग बंद होने के कारण वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगने से लोगों को पैदल आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ा रहा था। लोगों की मुश्किलों को देखते हुए ही युवाओं ने बंद मार्ग पर यातायात बहाली का बीडा उठाया। बतातें चलें कि 1/4 और 2/4 को जोडने वाले इस मार्ग पर रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। मार्ग बंद होने के कारण सरकारी राशन भी डिपो तक नहीं पहुंच पाया है। रविवार को 2/4 बाजार के रितेश, शालू, प्रेम, हेप्पी, सुमीत, दीपक, सूरज व अशोक आदि ने अपने स्तर पर बंद मार्ग के खोलने का खर्च उठाने के अलावा श्रमदान किया। युवाओं की इस पहल की इलाके के लोगों ने जमकर तारीफ की है। युवाओं के श्रमदान की वजह से रविवार से मार्ग पर आवाजाही सुगम होकर रह गई है।

भाईया इलेक्श्ना च ख्याल रखेंयां

चंबा — भाईया इलेक्शना च ख्याल रखेंयां। चुनावों की आहट के साथ ही कांग्रेस व भाजपा से टिकट के चाहवानों के मुंह से आजकल कुछ ऐसा ही सुनने को मिल रहा है। जनसंपर्क अभियान के दौरान खुद को भावी उम्मीदवार बताकर ग्रामीण परिवेश के लोगों को चंबयाली भाषा में लुभा रहे हैं। लोगों भी इन भावी उम्मीदवारों की सहयोग का वादा कर रहे हैं। भावी उम्मीदवारों की गतिविधियों से जिला में चुनावी माहौल की आहट दिखने लगी है।

जनसाली में मेडिकल कैंप कल

चंबा- विशाल महिला मंडल चंबा की ओर से अमनदीप अस्पताल पठानकोट के सहयोग से दस सितंबर को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जनसाली में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विशाल महिला मंडल के समन्वयक योगराज ने बताया कि शिविर में अमनदीप अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे।

वोल्वो बस सेवा

वोल्वो बस सेवा रूट     दिल्ली से वापसी का समय                  किराया

 

चंबा- दिल्ली                 8.15 रात्रि                               1541 रुपए

डलहौजी- दिल्ली             9.30 रात्रि                             1407 रुपए

——————–

महत्त्वपूर्ण बस रूट

चंबा- शिमला                     4.10 सायं                         634 रुपए

चंबा- हरिद्वार                     3.30 सायं                         685 रुपए

चंबा- देहरादून                    1.00 दोपहर                        671 रुपए

चंबा- परवाणु- बद्दी          2.20 दोपहर                        550 रुपए

लोगों ने बंदरों से मांगी निजात

चंबा — शहर के विभिन्न मोहल्लों में बंदरों के उत्पात से परेशान लोगों ने वन विभाग से राहत पहुंचाने की गुहार लगाई है।  शहर के हटनाला मोहल्ले में बंदरों ने लोगों के नाक में दम कर रखा है। बंदरों के झुंड लोगों के खाने- पीने का सामान उठाने के अलावा अब पाकशाला में घुसने लगे हैं। लोगों के भगाने पर बंदर आक्त्रमक मुद्रा में आकर हमला करने के लिए पीछे दौड़ने लगे हैं।

कांग्रेस में गुटबाजी से भाजपा खुश

चंबा — प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के चंबा जिला प्रवास के दौरान सदर व चुराह में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आने से भाजपाइयों के चेहरे खिल उठे हैं, जबकि कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के समक्ष इन हल्कों में गुटों में बंटी कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन के जरिए खुद को इक्कीस साबित करने में कोई कसर नहीं छोडी। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

हेल्पलाइन नं

पुलिस सहायता कक्ष       100

एमर्जेंसी चिकित्सीय सुविधा 102

दमकल विभाग                101

चाइल्डलाइन हेल्पलाइन नं 1098

पहाडि़यों पर हल्की बर्फबारी से ठंड की आहट

चंबा — जिला की ऊपरी पहाडि़यों पर हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट से सुबह-शाम ठंड की दस्तक से सर्दी का एहसास होने लगा है। जिला के उपरी हिस्से के लोगों ने गर्म कपडे़ ओढ़ने भी आरंभ कर दिए हैं। सुबह-शाम वातानुकूलित उपकरणों का प्रयोग करने से भी सुबह-शाम लोग परहेज बरतने लगे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App