शादी में पहनी 3.2 किमी लंबी साड़ी

By: Sep 26th, 2017 12:02 am

शादी जीवन का एक ऐसा लम्हा है, जिसे हर कोई यादगार बनाना चाहता है। इस लम्हे को यादगार बनाने के लिए लोग कुछ हटके करना चाहते हैं। इसके लिए वे ऐसा करते, जो आज तक किसी ने न किया हो। एक ऐसी खबर श्रीलंका के कैंडी से है। यहां एक सरकारी स्कूल की करीब 250 छात्राओं ने एक 3.2 किलोमीटर की लंबी साड़ी को संभाला। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि इस लंबी साड़ी को एक दुल्हन ने पहना था, जो अपने दूल्हे के साथ पैदल चल रही थी। यह घटना कैंडी में सेंट्रल डिस्ट्रिक के मेन रोड पर दिखा। इस अनोखी शादी में 100 से ज्यादा छात्राओं का फ्लावर गर्ल बनाया गया था। इस संबंध में राष्ट्रीय बाल संरक्षण प्राधिकरण ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। छात्राओं को घंटों किसी समारोह के लिए तैनात करना कानून जुर्म है, जिसकी कम से कम दस साल की सजा हो सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App