शिंजो का भव्य स्वागत

By: Sep 15th, 2017 12:02 am

(स्वास्तिक ठाकुर, पांगी, चंबा )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए बुधवार को जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ अहमदाबाद में रोड शो किया। इस रोड शो से भारत और जापान के बीच मजबूत संबंधों की स्पष्ट झलक मिली। दोनों देशों के मध्य इस तरह का संवाद बेहद जरूरी था। पिछले कुछ समय से जिस तेजी से एशिया महाद्वीप के हालात बदले हैं, वहां भारत और जापान के बीच आपसी विश्वास व दोस्ती समय की मांग थी। भारत और जापान के रिश्तों में आई गर्मजोशी और संजीदगी एशिया प्रशांत की राजनीति को बदलने की क्षमता रखती है। यह दीगर है कि कुछ पहलुओं पर भारत और जापान की समस्याएं व चिंताएं समान हैं। भारत और जापान एशिया के भविष्य को लेकर एकमत हैं। दोनों देशों के मध्य बढ़ते सामरिक और सैन्य सहयोग से यह ज्यादा स्पष्ट होता है। उम्मीद है कि भविष्य में भी ये दोनों देश एक-दूसरे की चुनौतियों व समस्याओं में मददगार बनते रहेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App