सढौरा में छात्रों ने सीखा डिजास्टर मैनेजमेंट

By: Sep 28th, 2017 12:02 am

यमुनानगर — राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान गुरूग्राम द्वारा सढौरा में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में डिजास्टर मैनेजमैंट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन के अनुसंधान अधिकारी गुरकरण सिंह ने कहा कि भूकंप, आग, जल जैसी अनेकों प्रकार की  प्राकृतिक आपदाएं जब आती हैं, तो काफी नुकसान की भरपाई करनी पड़ती है और प्राकृतिक आपदा कभी भी और कहीं भी आ सकती है। उन्होंने बताया कि इन प्राकृतिक आपदाओं से बचने व आपदा के दौरान बरतने वाली सावधानियों के बारे में हम सभी को पूरी जानकारी होनी चाहिए और राजस्व एंव आपदा प्रबंधन विभाग समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं से बचने के उपाय के बारे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जानकारी प्रदान करता है और करता रहेगा। सिविल डिफेंस के सीडीआई हरविंद्र सिंह ने आपदा व आग लगने से घायल व्यक्तियों की जान कैसे बचाई जाए एवं उनको तुरंत कैसे उपचार उपलब्ध करवाया जाए, इस बारे बडे़ ही विस्तार से जानकारी विद्यार्थियों को दी। फर्स्ट एड कैसे दी जाए, इस बारे भी विस्तार से जानकारी दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App