सरकाघाट में जलाएंगे चाइनीज सामान

By: Sep 3rd, 2017 12:05 am

सरकाघाट— क्षेत्र में 15 सितंबर तक के समय को चाइना वस्तुओं व उत्पादों के बहिष्कार के पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा।  यह जानकारी जिला गोसेवा प्रमुख अजय भवानी ने दी। उन्होंने बताया कि इस दिनों कार्यकर्ता, स्वयंसेवक, देश प्रेमी लोग व स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता चीनी वस्तुओं व उत्पादों की होली पंचायत खंड स्तर पर जलाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विभिन्न त्योहारों दशहरा, दिवाली, नवरात्र, ईद आदि पर लोगों को इन उत्पादों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने इनके स्थान पर देश में निर्मित उत्पादों का ही प्रयोग करने का आह्वान किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App