साई मार्केट में सजेगा मां दुर्गा का दरबार

By: Sep 7th, 2017 12:06 am

जोगिंद्रनगर —  शहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा आयोजन समिति की ओर से मां दुर्गा पूजा का आयोजन सांई मार्केट में एसबीआई बैंक के सामने किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर आयोजकों द्वारा  बैठक का आयोजन समिति के प्रधान जितेंद्र शर्मा (जूली)की अध्यक्षता में किया गया। समिति की प्रेस सचिव अमिता बंटा ने बताया कि दुर्गा पूजा का आयोजन 21  से 29 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान साई मार्केट को एसबीआई बैंक से लेकर गांधी वाटिका तक सुंदर लाइटों से सजाया जाएगा। 21 सितंबर को प्रातः महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा भगवती की मूर्ति को शहर की परिक्रमा के उपरांत पंडाल में स्थापित करके प्राण प्रतिष्ठा तथा स्थापना की जाएगी व प्रतिदिन सुबह शाम आरती व प्रदेश के प्रसिद्व कलाकारों द्वारा हर रोज सायं सात से दस बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा तथा अंत में शहर में शोभा यात्रा के उपरांत बड़ोण घाट में मां भगवती का विसर्जन कर दिया जाएगा। इस दौरान बैठक में निर्मला शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान, नितेश शर्मा सचिव, वृज बाला बंटा सहसचिव, अंकुश चोपड़ा कोषाध्यक्ष, मंजु गुप्ता सह-कोषाध्यक्ष, मनोहर लाल ठाकुर मुख्य सलाहकार, वहीं सदस्यों में अश्वनी शर्मा, विजेंद्र कुमार, प्रकाश ठाकुर, जय देवी, विनोद ठाकुर, पवन गुप्ता,राकेश रावत, विशाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, राजेश भारद्वाज, विनोद, कर्ण गारला, सुनीता बकशी, धर्मवीर शर्मा, पल्लवी बंटा, राजकुमारी, सुकन्या शर्मा, कपिल ठाकुर, राजो देवी, रानी,किरण गुप्ता,रीता ठाकुर, सन्नी बमोत्रा, हेमलता शर्मा, त्रिशला, अनीश शर्मा, राजेंद्र सिंह, विनोद कुमार, प्यार सिंह ठाकुर, निर्मल थापा, सुरेश ठाकुर, सचिव सूद उपस्थित थे। मां दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं व आयोजकों ने समस्त शहरवासियों से आह्वान किया है कि इस धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App