सालवाला में विधायक किरनेश जंग को वेलकम

By: Sep 19th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब- पांवटा विधानसभा के सालवाला में महिला मंडलों ने एक बैठक आयोजित की, जिसमें आभार जताने के लिए पांवटा के विधायक चौधरी किरनेश जंग को बुलाया गया था। कार्यक्रम में पहुंचने पर दोनों महिला मंडलों ने विधायक का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। महिला मंडल प्रधान सैना देवी और सुखा धीमान ने बताया कि विधायक ने उनके महिला मंडल भवन के लिए डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की राशि प्रदान की थी, जिससे उन्होंने मंडल के भवन बनाए हैं। अब वह इसमें मीटिंग आदि कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा विधायक ने उन्हें सामान के लिए 20 हजार रुपए भी प्रदान किए हैं। उन्होंने महिलाओं से विकास की सरकार कांग्रेस को फिर से जीत दिलाने में अपना योगदान देने का आह्वान भी किया। इस मौके पर उनके साथ शमशेर अली, इकबाल, मजदूर नेता प्रदीप चौहान, हेदर, घासी राम, सुखा धीमान, कल्याण सिंह, महिंद्र सिंह, मंजु देवी, सत्यो देवी, मुंशी कपूर, देविंद्र कपूर, इंदिरा देवी, लीला देवी, सत्या, बिमला, संतोष, सुरभि, मीना, इंदिया, लायक राम, सोभा राम, लायक राम पंडत, कांसू राम आदि भी मौजूद रहे


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App