सुष्मिता महिला कांग्रेस की अध्यक्ष

By: Sep 10th, 2017 12:02 am

नई दिल्ली — कांग्रेस ने लोकसभा सदस्य सुष्मिता देव को महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें श्रीमती शोभा ओझा की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने शनिवार को यह जानकारी दी। श्री द्विवेदी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप दी है। वहीं कांग्रेस ने दीपक बाबरिया को वरिष्ठ नेता मोहन प्रकाश की जगह मध्य प्रदेश का नया प्रभारी महासचिव बनाया है। श्री द्विवेदी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मध्यप्रदेश के लिए पार्टी प्रभारियों की नई टीम गठित की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App