सेंट सोल्जर में मनाया दशहरा

By: Sep 30th, 2017 12:02 am

जालंधर — सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस द्वारा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें नन्हें छात्र रसलीन, दिग्वि, कनिष्का, दीप्ति, मानव, तन्मय, दमन, भवनूर, साहिल, वर्मिला, रवजीत व सक्षम आदि रामायण के विभिन्न किरदारों में नजर आए। प्रिंसिपल कंवलजीत कौर आहूजा के दिशा-निर्देशों पर छात्रों ने रावण दहन करते हुए दशहरे पर आधारित कविता सुनाई। ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को दशहरे की बधाई देते हुए बच्चों को बताया कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हमें भी श्रीराम की तरह हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने बच्चों को माता-पिता की आज्ञा का पालन करने का संदेश दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App