सोनीपत मार्शल आर्ट्स चैंपियन

By: Sep 13th, 2017 12:05 am

पंचकूला – स्के एसोसिएशन हरियाणा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय स्के मार्शल आर्ट प्रतियोगिता के दौरान जहां सैकड़ों खिलाडि़यों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं सोनीपत की टीम ने ओवर ऑल प्रथम स्थान, पंचकूला की टीम ने द्वितीय तथा कुरुक्षेत्र की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। पंचकूला के सेक्टर-25 स्थित सेंट टेरेसा कान्वेंट स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में पंचकूला, कैथल, अंबाला,  यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पलवल, पानीपत, सोनीपत,  करनाल, गुरुग्राम व फरीदाबाद समेत 11 जिलों के खिलाडि़यों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पंचकूला की मेयर उपेंद्र कौर आहलूवालिया ने किया,  जबकि समापन अवसर पर स्कूल चेयरमैन अमित चोपड़ा ने विजेता खिलाडि़यों को पदक प्रदान किए। एसोसिएशन के मुख्य सचिव हरीश कुमार ने बताया कि 18 किलोग्राम लड़कियों में कुरुक्षेत्र की हरमन, 21 किलोग्राम में पंचकूला की तरुशी गौड़, 25 किलोग्राम में सोनीपत की तनिशा, 29 किलोग्राम में पंचकूला की अर्शप्रीत कौर तथा इससे अधिक भार वर्ग में पंचकूला की तनवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार लड़कों के वर्ग में 20 किलोग्राम से कम भार वर्ग में पंचकूला के सारांश जैन, तीन किलोग्राम से कम भार वर्ग में पंचकूला के क्रिश, 27 किलोग्राम से कम भार वर्ग में पंचकूला के कार्तिक शर्मा, 31 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सोनीपत के शुभम तथा 31 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सोनीपत के अनुज ने प्रथम स्थान हासिल किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App