सोलन में बेटे के गम में बाप ने लगाया फंदा

By: Sep 3rd, 2017 12:01 am

सोलन— शहर के टैंक रोड पर रहने वाले 67 वर्षीय तोता राम ने अपने बेटे के गम में फांसी लगा ली। घर में उसकी अब बीमार पत्नी रह गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि तोता राम ने आत्म हत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तोता राम सोलन में किराना की दुकान करता था। कुछ माह पहले तोता राम का बेटा घर से अचानक गायब हो गया था। कई माह खोजने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग पाया। इस सबकी वजह से वह काफी अधिक परेशान भी रहता था। तोता राम की पत्नी भी कई दिनों से बीमार थी और चलने-फिरने में समर्थ नहीं थी। बताया जा रहा है कि हो सकता है। तोता राम ने इन सब परेशानियों से दुखी होकर यह कदम उठाया हो। पुलिस द्वारा हालांकि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App