स्वाइन फ्लू पर आहार का वार

By: Sep 9th, 2017 12:05 am

इम्युनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। फ्री रेडिकल्स कम करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स जरूरी हैं। सबसे आम एंटीऑक्सीडेंट हैं। विटामिन सी, ई, ए, बीटा कैरोटिन और बायोफ्लेवोनाइड्स। सभी एंटीऑक्सीडेंट्स और कॉपर, जिंक, मैगनीज व सेलेनियम जैसे जरूरी खनिजों का निर्माण हमारा शरीर खुद नहीं कर सकता। इसके लिए सही खान-पान जरूरी है…

स्वाइन फ्लू ने एक बार फिर दस्तक दी है। इस बार यह रोग ज्यादा ही डरा रहा है। यह स्वाइन फ्लू है क्या और इससे खुद को बचाया कैसे जा सकता है? स्वाइन फ्लू एक वायरल संक्रमण है। इसकी चपेट में यूं तो कोई भी आ सकता है, लेकिन शरीर का इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर होने पर इसकी चपेट में आने की संभावना बढ़ जाती है। वहीं, शरीर की इम्युनिटी को सुधार लिया जाए, तो इस रोग से बचा जा सकता है।  अपने खान-पान में सामान्य से बदलाव करके हम ऐसा कर सकते हैं। इम्यून सिस्टम हमारे शरीर की ढाल की तरह है जो लाखों विषैले तत्त्वों, विषाणुओं, जीवाणुओं और तमाम सूक्षम कीटाणुओं से हमें बचाने में जुटा रहता है। तमाम रोगाणुओं से लड़ने के लिए हमारे इम्यून सिस्टम का स्वस्थ रहना जरूरी है। यदि यह सुरक्षा चक्र कमजोर होकर टूटने लगे, तो हम बार-बार बीमार पड़ने लगेंगे। शरीर में फ्री रेडिकल्स का स्तर बढ़ने और एंटीऑक्सीडेंट्स का स्तर घटने पर इम्युनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। फ्री रेडिकल्स कम करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स जरूरी हैं। सबसे आम एंटीऑक्सीडेंट हैं। विटामिन सी, ई, ए, बीटा कैरोटिन और बायोफ्लेवोनाइड्स। सभी एंटीऑक्सीडेंट्स और कॉपर, जिंक, मैगनीज व सेलेनियम जैसे जरूरी खनिजों का निर्माण हमारा शरीर खुद नहीं कर सकता। इसके लिए सही खान-पान जरूरी है।

ऐसे बढ़ाएं रोगों से लड़ने की ताकत

इम्यून सिस्टम की सेहत के लिए पोषण के साथ-साथ व्यायाम भी जरूरी है। नियमित व्यायाम करने से खून का संचार सही बना रहता है और अंदरूनी अंगों को अच्छे से काम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही जरूरी है आराम। अच्छी नींद हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को तरोताजा रखने के लिए बेहद अहम है। अच्छा खाएं, रोज व्यायाम करें, समय पर सोएं और साफ.-सफाई का ध्यान रखें। स्वाइन फ्लू पास नहीं आएगा।

प्रोटीन पर जोर दें – मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए आहार में प्रोटीन शामिल करना बेहद जरूरी है। बीमारी से लड़ने वाले अणु प्रोटीन से ही बनते हैं। प्रोटीन के लिए दूध, मेवे और सोया उत्पाद लें।

संतरी और हरा आहार – आम, गाजर, कद्दू जैसे मौसम के सभी फल व सब्जियां आहार में जरूर शामिल करें। खासकर, संतरी और हरे रंग के आहार। इनमें विटामिन ए और बीटा कैरोटिन का स्तर काफी ज्यादा होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स और विषैले तत्त्वों को कम करने में मदद करते हैं।

अच्छा फैट-  ओमेगा 3 और 6 जैसे जरूरी फैटी एसिड हमारे लिए जरूरी होते हैं। यह मछली और अलसी के तेल में पाए जाते हैं।

विटामिन सी – यह कई फलों से मिलता है। विटामिन सी से भरपूर आहार संक्रमण से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह विटामिन ई के बनने में मदद करते हैं, जो संक्रमण के दौरान होने वाले नुकसान से बचाता है।

जिंक की मात्रा बढ़ाएं – जिंक हमारे शरीर में संक्रमण से लड़ने वाले एंटीबॉडीज बनाने में मदद करता है। यह शरीर में वायरस को फैलने से भी रोकता है।

विटामिन डी भी करें शामिल – çßÅUæç×Ù Çè ã×æÚUð àæÚUèÚU ·¤ô Üê âð Õ¿æÙð ·Ô¤ çÜ° °·¤ ¹æâ ÌÚUã ·¤æ Ìžß ÕÙæÙð ×ð´ ×ÎÎ ·¤ÚUÌæ ãñ, çÁâð °´ÅUèÕñ€UÅUèçÚUØÜ ÂðŒÅUæ§Ç ·¤ãÌð ãñ´Ð §Ù·Ô¤ ¥Üæßæ ÜãâéÙ, ãËÎè, ¥ÎÚU·¤, ç»ÜôØ Áñâè ¥õáÏèØ »é‡æô´ ßæÜè ¿èÁð´ §SÌð×æÜ ·¤ÚUð´Ð §Ù×ð´ àæãÎ ç×Üæ·¤ÚU ÜðÙð âð ȤæØÎæ ¥õÚU Öè Õɸ ÁæÌæ ãñÐ


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App