हाई कोर्ट का फैसला लागू करे सरकार

By: Sep 3rd, 2017 12:01 am

समस्त कर्मचारी संगठनों ने बुलंद की आवाज, फौजियों का सेवाकाल न जोड़ें

हमीरपुर— हिमाचल प्रदेश सरकार में कार्यरत समस्त कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष, महासचिव व कोर गु्रप के सदस्यों ने सामूहिक बैठक हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक में  उच्चतम न्यायालय के 25 अगस्त के फैसले को शीघ्र लागू करवाने बारे चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल में कार्यरत भूतपूर्व सैनिकों को पुनः नियुक्ति पर सैन्य सेवा को वरीयता में जोड़ने से संबंधित है। इसमें प्रदेश उच्च न्यायालय ने इसे असंवैधानिक करार दिया था। भूतपूर्व सैनिकों ने फैसले में उच्चतम न्यायालय में अपील की थी, जिसे उच्चतम न्यायालय ने खारिज करते हुए प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले को बरकरार रखा। पिछले 20 सालों से वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी अपनी वरीयता के आधार पर मिलने वाली पदोन्नति से वंचित रह रहे हैं। इससे हिमाचल के दो लाख से अधिक कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। मुख्याध्यापक-प्रधानाचार्य अधिकारी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष विजया गौतम ने बताया कि इसमें सभी विभागों के प्रदेशाध्यक्ष, महासचिव तथा कोर कमेटी के सदस्यों ने आगामी रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कैबिनेट के इस मुद्दे पर चर्चा में वरीयता को निरस्त करने का फैसला लिया है। धर्मशाला में भूतपूर्व सैनिकों के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला आने पर इसे लागू करने का आश्वासन दिया था। संघ ने मांग की है कि पदोन्नति की राह देख रहे हजारों कर्मचारी फैसला लागू न होने से आज भी बिना पदोन्नति सेवानिवृत्त हो जाएंगे। संघ ने निर्णय लिया है कि रविवार को 500 कर्मचारी परिधि गृह हमीरपुर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस निर्णय को लागू करवाने के लिए प्रतिनिधिमंडल के रूप में मिलेंगे। बैठक में महासचिव ध्रुव पटियाल, हमीरपुर प्रधान प्रीतम शर्मा, सुरेंद्र वशिष्ठ, पुरुषोत्तम शर्मा, रजनीश रांगड़ा, प्रदेश प्रधानाचार्य संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष  सुरजीत सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, पीटीएफ प्रदेश महासचिव रणजीत सिंह गुलेरिया, जिला प्रधान देशराज शर्मा, नरेश शर्मा, संजीव ठाकुर, अशोक पठानिया, कांगड़ा प्रधान प्रधानाचार्य राजेंद्र जरियाल, पदोन्नत प्रवक्ता संघ प्रधान प्रदीप धीमान, देशराज कटवाल, वरिष्ठ उपप्रधान संदीप ढटवाल, प्रधानाचार्य अश्वनी नाग, प्रवक्ता संघ के डा. राजगीर, डा. प्रकाश संजीव ठाकुर व गौतम सिंह ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App