19 टीचर्ज को आज मिलेगा पुरस्कार

By: Sep 5th, 2017 12:01 am

शिमला — सरकार ने इस बार राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कारों के लिए 16 शिक्षकों के नाम तय किए हैं, जबकि तीन का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है। सरकार ने शुक्रवार को शिक्षकों के नामों की सूची जारी कर दी है। इन्हें शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। इस बार खास बात यह है कि जनजातीय क्षेत्र से तीन शिक्षकों का नाम इस सूची में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछली बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जनजातीय क्षेत्र से शिक्षकों को पुरस्कार न दिए जाने पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद पुरस्कार देने के नियमों में बदलाव किया गया। इसके अलावा राज्य स्तरीय पुरस्कार के 16 शिक्षकों को ही दिया जा रहा है, जबकि पिछली बार करीब 21 शिक्षकों को यह पुरस्कार दिया गया था।  राज्य पुरस्कार पाने वालों में प्रधानाचार्य राजपुरा सोलन, राकेश कुमार प्रवक्ता रिकांगपिओ किन्नौर,  विजय भारत दीक्षित प्रवक्ता थुरल कांगड़ा, जोगेंद्रपाल प्रशिक्षित सनातक अध्यापक कांगर ऊना, मनीशा कुमारी योग अध्यापिका पालमपुर कांगड़ा, प्रेम राज शर्मा योग अध्यापक लक्कड़ बाजार शिमला, जगतराम शर्मा शास्त्री हलान सिरमौर, हरिदास चौहान शारीरिक शिक्षक ज्यूरी, छेरिंग गटूक केंद्रीय मुख्य शिक्षक शिचलिंग लाहुल-स्पीति, चौकस राम कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक धंगौटा हमीरपुर, हरिचंद कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक चिलागे कुल्लू, दलीप सिंह चौहान ब्रयोगी मंडी, जोगेंद्र सिंह केंद्रीय मुख्य शिक्षक मटाहनी हमीरपुर, जय प्रकाश शर्मा मुख्य शिक्षक शरन कांदल-शिमला शामिल हैं। वहीं, संजय देष्टा प्रवक्ता लालपानी शिमला, जनमजय सिंह गुलेरिया प्रवक्ता खनियारा कांगड़ा, मीना कुमारी टीजीटी मंडी को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App