21 लोगों को गैस के कनेक्शन

By: Sep 19th, 2017 12:05 am

आनी —  सांसद रामस्वरूप शर्मा ने सोमवार को आनी में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत इंडियन ऑयल कारपोरेशन के माध्यम से रजनी मिश्रा गैस एजेंसी द्वारा 21 पात्र लोगों को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। उन्होंने इस मौके पर विश्राम गृह  परिसर में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान-बागबानों के साथ, महिलाओं ,कन्याओं, स्कूली बच्चों तथा बेरोजगारों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली घरेलू  महिलाओं को रसोई घर के धुएं से निजात दिलाने के लिए प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना शुरू कर पात्र महिलाओं को इससे लाभान्वित किया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को स्वच्छ भारत बनाने की दिशा में स्वच्छता की ओर विशेष कदम उठाया है, जिसके क्रियान्वयन से पूरे देश सहित हिमाचल प्रदेश में भी स्वच्छता की मुहिम छिड़ी है और प्रदेश स्वच्छता में आगे बढ़ा है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो-जो भी वादे किए थे, वे सभी धीरे-धीरे पूरे हो रहे हैं और उनकी दूरदर्शिता व देश को एक महान राष्ट्र बनाने की सोच में पूरा देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने देश के इतिहास पर भी प्रकाश डाला और भारतीय संस्कृति को बनाए रखने पर बल दिया। इस मौके पर सांसद रामस्वरूप शर्मा के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर, उपाध्यक्ष मोहन भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल, इंडियन ऑयल कारपोरेशन के प्रबंधक रजत ,भाजपा महिला मोर्चा की शशि मल्होत्रा, सीमा शर्मा, किसान मोर्चा के पूर्ण ठाकुर, नूरदास ठाकुर, ओंकार टीडी शाह, प्रताप ठाकुर, रतन भारती, वेद ठाकुर, यशवर्द्धन शर्मा, चौधरी राम माम, तिलकराज शर्मा, सुरेश, जिला लाल, बीरवल ठाकुर, ख्यालेराम शर्मा, चुन्नी लाल, मदन लाल तथा ताराचंद सहित मिश्रा गैस एजेंसी के प्रबंधक ऋषि राज शर्मा, सहायक कुमार नेगी, आदि तन्नू शर्मा आदि मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App