33 फीसदी आरक्षण के लिए हस्ताक्षर अभियान

By: Sep 3rd, 2017 12:05 am

शिमला— जिला महिला कांग्रेस शिमला ग्रामीण के पदाधिकारियों,  कार्यकारिणी के सदस्यों एवं ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक जिला महिला अध्यक्ष शशि कंवर बहल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक शिमला शहरी हरभजन सिंह भज्जी, सुशीला नेगी अध्यक्ष प्रदेश महिला कांग्रेस विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि जिला शिमला में महिला कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट है। जिला अध्यक्ष शशि कंवर बहल ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार विधानसभा एवं लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके लिए जिला शिमला ग्रामीण से 10 हजार महिलाओं के हस्ताक्षर इक्ट्ठे किए जा रहे हैं, जो जल्द ही प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशीला नेगी को सौंपे जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App