अंतरिक्ष यात्रियों ने सात घंटे तक किया स्पेसवॉक

By: Oct 22nd, 2017 12:04 am

दो अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) के बाहर सात घंटे तक स्पेसवॉक किया।  इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने आर्बिटिंग लैबोरेटरी के रोबोटिक आर्म को रिपेयर किया। अंतरिक्ष यात्रियों ने एक खराब फ्यूज को बदलने के अलावा नया हाईडेफिनेशन कैमरा लगाया। अमरीकी अंतरिक्ष संगठन-नासा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। नासा ने अपने ट्वीट में लिखा है, छह घंटे 49 मिनट का आधिकारिक स्पेसवॉक शनिवार 2.36 बजे दोपहर में समाप्त हुआ। नासा के मुताबिक उसके अंतरिक्ष यात्री-रैंडी ब्रेसनिक और जोए अकाबा ने सुबह 7.47 बजे स्पेसवॉक शुरू किया। इस दौरान इन दोनों ने अपने स्पेससूट का बैटरी पॉवर ऑन किया और स्पेन के वैक्यूम में तैरते रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App