अंबाला में भाजपा पर बरसे कांग्रेसी

By: Oct 1st, 2017 12:02 am

पूर्व मंत्री ने कहा, दादुपुर परियोजना को बंद करना  छोटी सोच का परिचय

अंबाला  —  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री निर्मल सिंह  ने जारी एक प्रेस व्यगपति में कहा है कि उत्तरी हरियाणा के लोगों की जीवन रेखा दादुपुर नलवी परियोजना को बंद करने का निर्णय प्रदेश की भाजपा सरकार सबसे गलत फैसला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस गलत फैसले को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी साथ ही उन्होंने सभी कार्येकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारियों को दो अक्तूबर को चौधरी भूपिंद्र सिंह हूड्डा की अध्यक्षता में सरकार की इस दमनकारी निति के खिलाफ  एकत्रित होने के लिए भी न्योता दिया। उन्होंने बताया की हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में इसी दादुपुर नलवी परियोजना को उस समय की उतरी हरियाणा की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया गया था। साथ ही उन्होंने सभी कार्येकर्ताओं को बताया की दो अक्तूबर को स्वयं चौधरी भूपिंद्र  सिंह हूड्डा यमुनानगर पहुंच कर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया की इस धरने के लिए सभी साथी टांगरी पार गांव बड़ा खुड्डा में एकत्रित होंगे और वहां से सभी कार्यकर्ता इस धरने के लिए रवाना होंगे। यह परियोजना उत्तरी हरियाणा के लोगों का जीवन-मरण का सवाल है सरकार को एक बहुत बड़े संघर्ष का सामना करना पड़ेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App