अरुण शर्मा ने किया सीएम का वेलकम

By: Oct 7th, 2017 12:10 am

newsकुल्लू —  अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन के बाद मौहल स्थित एप्पल वैली रिजोर्ट में प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे से मुलाकात की। मौहल पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण शर्मा ने प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया। यहां पर प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे से बंद कमरे में कुछ देर तक मुलाकात भी की। इसके बाद सुशील कुमार शिंदे भी प्रदेश मुख्यमंत्री के साथ ही राहुल गांधी की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडी रवाना हो गए। इस मौके पर जिला कांगे्रस के तमाम बड़े अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App