ऊना में नो हेल्मेट, नो पेट्रोल

By: Oct 8th, 2017 12:07 am

newsऊना – ऊना के पेट्रोल पंपों पर अब बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। कांगड़ा जिला की तर्ज पर अब ऊना में भी यह अभियान चलेगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द ही अभियान चलाया जाएगा, वहीं जल्द ही पुलिस प्रशासन की ओर से जिला के पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक होगी, जिसमें पेट्रोल पंप मालिकों को भी उचित निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही इस अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा जाएगा, ताकि यातायात नियमों की पालना होने के साथ ही दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा भी हो सके। पुलिस प्रशासन की ओर से दोपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया गया। शहर के अलावा अन्य जगह पर नियमों की अवहेलना करने वाले बिगड़ैल दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की गई है, वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से दोपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए रिस्पोसिंबल पुलिस विद रिस्पोसिंबल पिपल अभियान भी शुरू किया गया है, ताकि दोपहिया वाहन चालक भी नियमों की पालना करें, लेकिन अब पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द ही इस अभियान के तहत बिना हेल्मेट के पेट्रोल पंप पर जाने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिए जाने के लिए प्लान तैयार किया है, ताकि पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आने वाले दोपहिया वाहन चालक भी नियमों की पालना करें। उल्लेखनीय है कि कांगड़ा जिला में भी पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने यह अभियान चलाया था, जिसे सफलता भी मिली है। अब ऊना में भी इस अभियान को चलाया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App