एथलेटिक्स में होनहारों ने दिखाया दम

By: Oct 6th, 2017 12:02 am

शाहपुरकंडी टाउनशिप स्कूल में करवाए मुकाबले, सैकड़ों खिलाड़ी हुए शामिल

शाहपुरकंडी —  जिला शिक्षा विभाग के शिक्षा अधिकारी रविंदर सिंह के आदेशों अनुसार बुधवार को रणजीत सागर बांध परियोजना के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुरकंडी टाउनशिप में प्रिंसीपल मधूरमा गुरनाल की अध्यक्षता में एथलेटिक्स मीट करवाई गई। खेल प्रतियोगता का शुभारंभ प्रिंसीपल मधुरमा गुरनाल ने भारत माता के चित्र समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर किया। इस प्रतियोगता में जिला पठानकोट के 25 स्कूलों के लगभग 250 से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया, जिसमें शॉटपुट, लांग जंप, हाई जंप और दौड़ के अलग-अलग वर्ग के मुकाबले करवाए गए। यह जानकारी जिला शिक्षा विभाग के नरिंद्र लाल ने दी। उन्होंने बताया कि अंडर 17 लड़कों के शॉटपुट में तरुण शर्मा ने पहला, सौरव शर्मा ने दूसरा और अनमोल चौधरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।  इसी प्रकार अंडर 17 लड़कियों में शॉटपुट के मुकाबले में प्रशमी गुप्ता ने पहला, तानिया ने दूसरा और नवजोत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाई जंप में सहल प्रीत ने पहला, राहुल ने दूसरा और प्रदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया।  लांग जंप के अंडर 20 लड़कों के मुकाबले में दीपक पहले, विजय दूसरे और हरप्रीत तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग मे लांग जंप के अंडर 14 में सिमरनजीत कौर पहले स्थान, महक दूसरे और रिया तीसरे स्थान पर रही। अंडर 16 में सुभमनप्रीत कौर पहले, मनजीत दूसरे और सुखविंदर तीसरे स्थान पर रही। अंडर 18 लड़कियों के लांग जंप के मुकाबले में किरन ने पहला, राज रानी ने दूसरा और रमिंदर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 800 मीटर दौड़ के लड़कों के मुकाबले में अंडर 16 में जगराज पहले, अर्जुन दूसरे और गुरप्रीत तीसरे स्थान पर रहा। अंडर 20 में बलविंदर ने पहला, मंजीत ने दूसरा और लवप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर की दौड़ में मोहित ने पहला, मनजीत ने दूसरा और मनिंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर अंडर 18 के दौड़ मुकाबले में लड़कों में प्रभजोत ने पहला, गुरप्रीत ने दूसरा तथा मनजोत ने तीसरा स्थान हासिल किया और लड़कियों के वर्ग में सिया ने पहला, प्रदीप कौर ने दूसरा और प्रियंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5000 मीटर की अंडर 16 लड़कों की दौड़ में रविंदर ने पहला, मनप्रीत ने दूसरा और लवप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंडर 20 मे अवतार सिंह पहले, धर्मवीर दूसरे और सूरज प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर वरिष्ठ लेक्चरर सुरेश, अजीत, अवतार,  राम मोहन, राजेश, मोनिका, मीनाक्षी, सरोज बाला, अनुपमा, नीरू, जगतार सिंह, हरमिंदर, सुखजिंदर, परमजीत, दलवीर, परमजीत कौर, मनोहर, कमलजीत व जोगिंदर आदि मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App