एसबीआई ने चलाया स्वच्छता अभियान

By: Oct 3rd, 2017 12:02 am

चंडीगढ़ – एसबीआई ने चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू और कश्मीर में अपने सभी कार्यालयों तथा शाखाओं में गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान 29 सितंबर को  चंडीगढ़  स्थानीय प्रधान कार्यालय से हुआ जिसमें  अनिल किशोर मुख्यमहाप्रबंधक के नेतृत्त्व में बड़ी संख्यां में बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थानीय प्रधान कार्यालय भवन के इर्द-गिर्द सफाई का कार्य किया। दो अक्तूबर को एसबीआई के प्राधिकारियों ने सेक्टर-42, चंडीगढ़ की झील पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-42, चंडीगढ़ की छात्राओं ने भी हाथ बंटाया। चंडीगढ़, पंचकूला, रोहतक, पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, शिमला तथा जम्मू में बैंक के  कार्यालयों में भी कार्यक्रम हुए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App