ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने हटाया सू की का पोर्ट्रेट

By: Oct 2nd, 2017 12:06 am

newsऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जिस सेंट ह्यूज कालेज में आंग सान सू की ने यूजी की पढ़ाई की थी, उनके पोर्टे्रट को अपने मुख्य प्रवेश द्वार से हटा दिया है। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित सू की इन दिनों रोहिंग्या मुस्लिमों पर म्यांमार सेना के कथित अत्याचारों की वजह से आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। इस कालेज के प्रवेश द्वार पर 1999 में उनका पोर्टे्रट  लगाया गया था। सू ची के पोर्टे्रट  को 1997 में कलाकार चेन यैनिंग ने पेंट किया था। कालेज ने एक बयान जारी कर कहा है, कि कालेज को इस महीने की शुरुआत में एक नई पेंटिंग गिफ्ट में मिली है, जिसे कुछ समय के लिए प्रदर्शनी में लगाया जाएगा। आंग सान सू की की पेंटिंग को हटा लिया गया है और उसे स्टोरेज में रख लिया गया है। माना जा रहा है कि म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार के लग रहे आरोप और उनका पलायन इसकी वजह है। सू की को जून 2012 में सेंट ह्यूज कालेज द्वारा मानद डिग्री भी दिया गया था, लेकिन ऑक्सफोर्ड ने कहा है कि वह उसे वापस लेने पर विचार नहीं कर रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App