कांग्रेस करेगी रिपीट…भाजपा होगी डिलीट

By: Oct 31st, 2017 12:10 am

बल्ह से उम्मीदवार प्रकाश चौधरी ने जनसंपर्क अभियान के दौरान किया संबोधित

नेरचौक —  बल्ह विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश चौधरी ने सोमवार को अपने चुनावी प्रचार अभियान के दौरान रियूर, सरध्वार दूसरा खाबू, कोठीगहरी और समनौण में जनसभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भंगरोटू में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बल्ह दौरा सफल रहा है। इस रैली में हजारों लोगों उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह देखकर लग रहा है कि कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी और भाजपा डिलीट हो जाएगी। बल्ह रैली में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी तो बल्ह को इस बार अधिक प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने साढ़े तीन साल में सफेद झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने के अलावा कोई कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बल्ह में वोट मांग रहे भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि उन्होंने बल्ह विकास में क्या योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि बल्ह भाजपा के नेता जनता को गुमराह कर सिर्फ अपना फायदा करते आए हैं, उन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App